भोपाल
अयोध्या नगर में एक युवक ने पत्नी की मौत के ठीक पांच दिन बाद एसिड पी लिया, जिसके बाद इलाज के दौरान बुधवार को उसकी मौत हो गई। युवक ने बीते दिसंबर को नेपाल से आई युवती से शादी की थी। तीन अगस्त को उसकी पत्नी ने पारिवारिक विवाद के बाद फांसी लगा ली थी। युवक तब से ही सदमे में था और उसने आठ अगस्त को एसिड पी लिया था।
अब मामले की जांच कर रही पुलिस
छह दिन तक एक निजी अस्पताल में युवक का इलाज चला और बुधवार को मौत हो गई। पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया है। मामले की जांच कर रहे एएसआई अनिल साहू के अनुसार 35 वर्षीय रवि जाटव अयोध्या नगर के पास झील नगर में रहकर मजदूरी का काम करता था।
दोनों के बीच होता था झगड़ा
उसने करीब आठ महीने पहले नेपाल से आई युवती लक्ष्मी से शादी की थी। दोनों के बीच हुए झगड़े के बाद पांच माह की गर्भवती लक्ष्मी ने खुदकुशी कर ली थी। स्वजनों ने बताया कि दोनों के बीच अक्सर विवाद होता था। लक्ष्मी की मौत के बाद रवि सदमे में था और उसने अपनी जान दे दी।
युवक की पत्नी लक्ष्मी करीब एक साल पहले नेपाल से भागकर भोपाल में अपने प्रेमी के साथ रहने आई थी। साथ में रहने के कुछ दिनों बाद प्रेमी उसे छोड़कर भाग गया। इसके बाद उसी क्षेत्र में रहने वाले रवि जाटव से उसकी दोस्ती हुई और दोनों ने 9 दिसंबर 2023 को शादी कर ली थी।

More Stories
MP Weather Alert: अगले 48 घंटे झमाझम बारिश के आसार, मालवा-निमाड़ के 12 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी
आरपीएफ ने ₹70 हजार मूल्य का लैपटॉप व महत्वपूर्ण दस्तावेजों से भरा बैग यात्री को सकुशल लौटाया
केन्द्रीय मंत्री सिंधिया के नेतृत्व और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के सहयोग से ग्वालियर को मिला देश का पहला Telecom Manufacturing Zone