रायपुर
आवास मेले की सफलता पर वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने कहा कि हाउसिंग बोर्ड में नीतिगत चीजों को ठीक किया गया है. पिछली सरकार 790 करोड़ का लोन चढ़ा कर गई थी. हाउसिंग बोर्ड को मृतप्राय स्थिति में छोड़ गई थी. पहले बिना डिमांड के कई जगह प्रोजेक्ट हो जाते थे.
वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने धमतरी में कांग्रेस नेताओं की मारपीट पर कहा कि सत्ता लोलुपता, रिश्वतखोरी, एक दूसरे को नीचा दिखाना, लड़ाई-झगड़ा करना यह कांग्रेस की संस्कृति रही है. कांग्रेस पार्टी आज डूबती नाव है. डूबती नाव में हड़कंप मचना स्वाभाविक है. देश की जनता ने राहुल गांधी के नेतृत्व को नकार दिया है.

More Stories
स्व-सहायता समूह से जुड़कर आत्मनिर्भर बनीं दुर्ग की सोनिया साहू बैंक सखी के रूप में दे रही हैं सेवाएं
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने मां काली और मां दुर्गा की पूजा-अर्चना कर प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की
ग्रामीण विकास में पंच-सरपंचों की सक्रिय भागीदारी जरूरी-वन मंत्री केदार कश्यप