काबुल
अफगानिस्तान में एक दर्दनाक सड़क हादसे में 9 लोगों की मौत हो गई। उत्तरी अफगानिस्तान के फरयाब प्रांत में ये हादसा हुआ। एक स्थानीय अधिकारी ने हादसे की पुष्टि की है।
प्रांतीय सूचना एवं संस्कृति निदेशक मावलवी शमसुद्दीन मोहम्मदी के अनुसार, सड़क हादसा शनिवार दोपहर को खान-ए-चारबाग जिले में हुआ। यहां दो वाहनों की आपस में जोरदार टक्कर हो गई। हादसा इतना भीषण था कि गाड़ी के परखच्चे उड़ गए।
समाचार एजेंसी शिन्हुआ के अनुसार, सड़क हादसे की जानकारी मिलते ही मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। हादसे की वजह क्या है ये स्पष्ट नहीं हो पाई और इसे लेकर जांच चल रही है।
बता दें कि अफगानिस्तान में आए दिन सड़क हादसे सामने आते रहते हैं। इससे पहले 29 जुलाई को अफगानिस्तान में सड़क दुर्घटना में सात की मौत हो गई थी। पश्चिमी हेरात प्रांत के एड्रास्कन जिले में एक कार की ट्रक से टक्कर हुई थी। बताया जाता है कि अफगानिस्तान में लापरवाह ड्राइविंग की वजह से ये हादसे होते हैं।

More Stories
बांग्लादेश में 500 कपड़ा कारखाने बंद, 30 हजार टका वेतन की मांग पर सड़कों पर उतरे मजदूर
होर्मुज जलडमरूमध्य 7 नहीं, 2 दिन में खोलने का प्रस्ताव! अमेरिका से समझौते की नई पहल
ईरान का ब्रिटेन पर बड़ा एक्शन, रॉयल नेवी और एयरफोर्स को आतंकी संगठन घोषित किया, MI6 को बताया दुश्मन