मुजफ्फरपुर
बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में मंगलवार अहले सुबह भीषण सड़क हादसा हो गया, जहां पर तेज रफ्तार ट्रक ने कार को जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में कार सवार दो महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 9 लोग घायल हो…
बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में मंगलवार अहले सुबह भीषण सड़क हादसा हो गया, जहां पर तेज रफ्तार ट्रक ने कार को जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में कार सवार दो महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 9 लोग घायल हो गए। बताया जा रहा है कि ये सभी कुंभ स्नान कर वापस लौट रहे थे। इसी दौरान यह हादसा हो गया।
इलाके में मचा हड़कंप
जानकारी के मुताबिक, घटना जिले के जैतपुर थाना क्षेत्र के एकमा टॉल प्लाजा के पास की है। बताया जा रहा है कि कार में चालक समेत 10 लोग सवार थे। यह सभी कुंभ स्नान कर वापस लौट रहे थे। मंगलवार अहले सुबह जैतपुर थाना क्षेत्र के एकमा टॉल प्लाजा के पास सामने से आ रही ट्रक ने कार को जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में कार सवार दो महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 9 लोग घायल हो गए। वहीं, इस घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। आसपास के लोगों की भीड़ लग गई। स्थानीय लोगों ने हादसे की जानकारी पुलिस को दी।
परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल
इधर, घटना की सूचना मिलते ही पुलिस (Bihar Police) मौके पर पहुंची। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच में जुट गई है। घायलों को बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है, जबकि 2 घायलों का इलाज पीएससी में चल रहा है। इस घटना के बाद मृतकों के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतकों की पहचान नवादा जिले के नरहट थाना क्षेत्र के रहने वाले राकेश कुमार की पत्नी रेवी देवी और लक्ष्मी कुमारी के रूप में की गई है।

More Stories
झुंझुनूं हादसे पर पीएम मोदी ने जताया दुख, मृतकों के परिजनों को मिलेंगे 2-2 लाख रुपये
दिल्ली में वकीलों के खिलाफ पुलिस जवानों का प्रदर्शन, ACP मनस्वी वशिष्ठ ने रखीं ये मांगें
लखनऊ में मृत इंजीनियर की नौकरी पाने की साजिश, एक नंबर पर मिले दो विवाह प्रमाणपत्र