रायपुर
पेट्रोल पंप संचालकों ने रायपुर जिले में आज यानी 1 सितंबर से हेलमेट-नो पेट्रोल अभियान शुरू करने का फैसला लिया था. लेकिन यह अभियान जमीनीस्तर पर बेअसर नजर आ रहा है. बिना हेलमेट के पंप पहुंचने वालों को दोपहिया वाहन चालकों को बिना परेशानी के पेट्रोल मिल रहा है.
बता दें कि पेट्रोल पंप एसोसिएशन ने बढ़ते सड़क हादसों में कमी लाने के लिए स्वंय फैसला किया था कि 1 सितंबर से ‘नो हेलमेट, नो पेट्रोल’ अभियान जिले में सख्ती से लागू किया जाएगा. सभी पेट्रोल पंपों पर पेट्रोल भरवाने के लिए हेलमेट के साथ पहनना अनिवार्य होगा. इस संबंध में पेट्रोल पंप एसोसिएशन ने उप मुख्यमंत्री अरुण साव और कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह को ज्ञापन सौंपकर जानकारी भी दी गई थी. वहीं प्रशासन की ओर से भी अभियान को पूरा सपोर्ट मिला है.

More Stories
CG में ‘अर्नब’ साइक्लोन का असर, मौसम बदलेगा; भारी बारिश का अलर्ट जारी
आधुनिक तकनीक और नवाचार से अधोसंरचना विकास को मिलेगी नई दिशा : आवास एवं पर्यावरण मंत्री ओ.पी. चौधरी
नियमितीकरण और 30 हजार वेतन की मांग पर सड़कों पर उतरीं आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, छत्तीसगढ़ में जोरदार प्रदर्शन