अजमेर.
अजमेर संभाग में मानसून सक्रिय है। शुक्रवार को अजमेर जिले की मार्बल नगरी किशनगढ़ के राजारेडी क्षेत्र में पहाड़ दरक गया और पानी के साथ पत्थर बहकर कॉलोनी में आ पहुंचे। बीते दो दिनों से अजमेर सहित आसपास के इलाकों में लगातार बारिश हो रही है। बारिश के कारण ही किशनगढ़ की राजारेडी क्षेत्र में पहाड़ दरकने से क्षेत्र में दहशत का माहौल है।
अजमेर जिले के किशनगढ़ में 59 एमएम बारिश दर्ज की गई। ज्यादातर इलाकों में कल सुबह से बारिश का दौर शुरू हुआ जो देर रात तक जारी रहा। रात में गर्जना के साथ हल्की बारिश से तापमान में गिरावट दर्ज की, वहीं लैंड स्लाइड होने से किसी तरह की कोई जनहानि नहीं हुई। अजमेर जिले की मार्बल नगरी किशनगढ़ के राजारेडी क्षेत्र में पहाड़ दरक गया और पानी के साथ पत्थर बहकर कॉलोनी में आ पहुंचे। बीते दो दिनों से अजमेर सहित आसपास के इलाकों में लगातार बारिश हो रही है।

More Stories
हर-हर महादेव का उद्घोष, कंधों पर आस्था लिए बढ़ चले शिवभक्त
लक्ष्मी योजना में बेटियों को हर महीने ₹2,500, RD में निवेश से बन सकता है ₹1 लाख का फंड; जानें पूरा गणित
जंतर-मंतर पर बढ़ी हलचल! बैरिकेड्स हुए मजबूत, RAF तैनात; आखिर क्या है वजह?