खरगोन
खरगोन के सनावद और बड़वाह में सुबह से तेज बारिश हो रही है। सनावद की बांकुर नदी में टैंकर बह गया। बड़वाह में कमर तक पानी भर गया है।मध्यप्रदेश में बारिश के 3 सिस्टम एक्टिव हैं। भोपाल में सोमवार सुबह 5 बजे से रुक-रुककर बारिश हो रही है। इंदौर के कुछ इलाकों में बारिश हुई। खरगोन के सनावद में एक टैंकर बांकुर नदी की बाढ़ में बह गया। बड़वाह में मकान-दुकानों में पानी घुस गया।
मौसम विभाग ने अगले कुछ घंटों में राजगढ़, गुना, विदिशा के उदयगिरी और सिवनी में भारी बारिश होने का अलर्ट जारी किया है। शाजापुर, अशोकनगर, सागर, रायसेन के भीमबेठिका और सांची, दतिया के रतनगढ़, भिंड, ग्वालियर, शिवपुरी में मध्यम गरज के साथ आकशीय बिजली गिरने का अनुमान है।

More Stories
हिमाचल में खाई में गिरी गाड़ी, इंदौर के 11 बच्चे हादसे का शिकार; शिक्षक समेत 7 विद्यार्थी घायल
बिजली सब्सिडी बचानी है तो तुरंत कराएं e-KYC, भोपाल के एक लाख उपभोक्ताओं को कंपनी की चेतावनी
बलिदानी टीआई दिलीप पुरी के परिवार को सरकार का संबल, पत्नी को मिलेगी SI पद पर अनुकंपा नियुक्ति : CM यादव