ग्वालियर
मध्यप्रदेश में दीपावली त्योहर पर जमकर आतिशबाजी की गई है। आतिशबाजी के बाद कई शहरों की आबोहवा खराब हुई है। इसी कड़ी में दीपावली के बाद ग्वालियर शहर की आबोहवा बिगड़ी है।
दरअसल आतिशबाजी के बाद हवा बहुत ज्यादा प्रदूषित हुई है। ग्वालियर शहर का वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) लेवल खतरनाक स्थिति में पहुंचा है। ग्रीन पटाखों की जागरूकता के बावजूद हालात बिगड़े है। रात 12 बजे के बाद शहर का AQI 300 के पार हुआ है। PM 2.5 और PM 10 खराब स्तर पर पहुंचा है। सुबह 9 बजे तक भी ज्यादा सुधार नहीं आया है। शहर के अलग अलग इलाको के हालात ये है। महाराजबाड़ा -283 (खराब), दीनदयाल नगर- 275 (खराब), सिटी सेंटर -196 (मध्यम)।

More Stories
समर्थन मूल्य पर धान उपार्जन के लिये अब तक 6.80 लाख किसानों ने कराया पंजीयन
हर नागरिक तक बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाने के लिए राज्य सरकार प्रतिबद्ध : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने समाधान ऑनलाइन में समस्याएं सुनकर किया निराकरण