रीवा की चुनौतियों ने सीख दी और सफलता का मार्ग प्रशस्त किया – पुष्प
रीवा
रीवा के स्थानांतरित कलेक्टर मनोज पुष्प ने आमजनों के प्रति आभार व्यक्त किया है। पुष्प ने कहा है कि रीवा की चुनौतियों ने मुझे सीख देने के साथ सफलता का मार्ग प्रशस्त किया। रीवा जिले का अनुभव मुझे जीवन भर याद रहेगा। रीवा ऐतिहासिक विरासतों और प्राकृतिक संपदा से भरपूर है। यहाँ प्रतिभाशाली और परिश्रमी व्यक्तियों की कमी नहीं है। रीवा हर क्षेत्र में तेजी से विकास कर रहा है। आधारभूत संरचनाओं में बहुत तेजी से कार्य हो रहा है।
रीवा एयरपोर्ट के निर्माण, रेलवे के विस्तार और सड़कों के फोरलेन जाल ने आवागमन को सुगमता प्रदान की है। कृषि के क्षेत्र में रीवा में अभूतपूर्व वृद्धि हुई है। रीवा जिले के सुंदरजा आम को हाल ही में जीआई टैग के रूप में विश्व स्तरीय मान्यता प्राप्त हुई है। रीवा-सीधी मार्ग में मोहनिया टनल का निर्माण, रेलवे लाइन का गोविंदगढ़ तक कार्य पूरा होना, तीन नए औद्योगिक क्षेत्रों के विकास सहित अनेक महत्वपूर्ण कार्य किए गए।
रीवा में अपने छोटे से कार्यकाल में जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, स्वयंसेवी संस्थाओं, पत्रकारों तथा समाज के सभी वर्गों के आमजनों से भरपूर सहयोग मिला। इन सबके लिए मैं रीवा के प्रति ह्दय से आभार व्यक्त करता हूँ।

More Stories
मध्यप्रदेश में RPG ग्रुप का बड़ा निवेश प्लान, जबलपुर में ट्रांसमिशन और 3 शहरों में टायर प्लांट की तैयारी
ग्वालियर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, पूर्व विधायक राजेंद्र सलूजा सभी आरोपों से बरी; फर्जी जाति प्रमाण पत्र का था मामला
मध्यप्रदेश ट्रैवल मार्ट से प्रदेश की आतिथ्य और पर्यटन अर्थव्यवस्था को मिलेगी वैश्विक पहचान: मुख्य सचिव बर्णवाल