जयपुर
चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री श्री गजेन्द्र सिंह खींवसर ने जयपुर के मनोहरपुर में हुए बस हादसे पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने हादसे में दिवंगत हुए व्यक्तियों की आत्मा की शांति एवं उनके परिजनों को यह आघात सहन करने की शक्ति देने के लिए ईश्वर से प्रार्थना की है। साथ ही घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना की है।
चिकित्सा मंत्री ने सवाई मानसिंह मेडिकल कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ दीपक माहेश्वरी एवं अधीक्षक डॉ मृणाल जोशी से दूरभाष पर वार्ता कर घायलों को त्वरित एवं बेहतर से बेहतर उपचार उपलब्ध करवाने के निर्देश दिए हैं।

More Stories
झुंझुनूं हादसे पर पीएम मोदी ने जताया दुख, मृतकों के परिजनों को मिलेंगे 2-2 लाख रुपये
दिल्ली में वकीलों के खिलाफ पुलिस जवानों का प्रदर्शन, ACP मनस्वी वशिष्ठ ने रखीं ये मांगें
लखनऊ में मृत इंजीनियर की नौकरी पाने की साजिश, एक नंबर पर मिले दो विवाह प्रमाणपत्र