हमास
हमास ने शनिवार को छह इजरायली बंधकों को छोड़ा। इनमें से एक बंधक ओमर शेम तोव ने आतंकियों को मंच पर चूम लिया। यह देख वहां मौजूद सभी लोग चौंक गए। आपको बता दें कि इन्हें 500 से अधिक दिनों के बाद रिहा किया गया। इस घटना को लेकर ओमर शेम तोव ने विस्तार से बात की है।
उन्होंने दावा किया कि उन्होंने दबाव में उन्हें चूमा। उन्हें ऐसा करने को कहा गया था। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, उन्होंने यह भी कहा कि उनके पिता ने बताया कि उन्हें यह सब करने के लिए मजबूर किया था। शेम तोव के पिता ने बताया कि उनके बेटे को किसने और किसे किस करना है। ये सब आदेश दिया गया था। वीडियो में साफ दिख रहा है कि कोई आया और उसे बताया कि क्या करना है। उन्होंने कान टीवी से बातचीत में ये बातें कही हैं।
ओमर शेम तोव की रिहाई 7 अक्टूबर 2023 को हुए हमास द्वारा आयोजित आतंकवादी हमलों के एक साल से भी ज्यादा समय बाद हुई है। इन हमलों में दक्षिणी इजरायल में करीब 1,200 लोग मारे गए थे और लगभग 250 लोग अगवा किए गए थे। उनमें से एक शेम तोव भी थे। शेम तोव और अन्य दो व्यक्ति तब इजरायल के नेगव रेगिस्तान में नवा संगीत महोत्सव में बंधक बना लिए गए थे।

More Stories
ईरान के बंदर अब्बास और केश्म में फिर धमाके, तेल-गैस की कीमतों में उछाल, बढ़ी वैश्विक चिंता
Iran Hit List: ट्रंप के साथ मेलोनी-मैक्रों भी निशाने पर? अखबार में छपी तस्वीर ने बढ़ाई हलचल, बदले की चेतावनी
Iran-US War: ईरान ने अमेरिकी बेस पर बरसाईं मिसाइलें, जवाबी कार्रवाई में ट्रंप ने मचाई तबाही, सामने आईं सैटेलाइट तस्वीरें