Exposetodaynews:
उमरिया
उमरिया जिले के बिलासपुर तहसील अंतर्गत ग्राम बिलासपुर में गुरु रविदास महाराज समरसता संकल्प अभियान की यात्रा पहुंची। यात्रा के ग्राम पहुंचने पर स्थानीय जनप्रतिनिधियों एवं ग्रामीणों द्वारा श्रद्धापूर्वक स्वागत किया गया।
इस अवसर पर ग्राम पंचायत बिलासपुर के सचिव रमाभान सिंह, रोजगार सहायक शेषमणि सोनी, उप सरपंच पति सुरेंद्र सोनी एवं अशोक राय ने संत रविदास जी महाराज की प्रतिमा पर पुष्पमाला अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। वहीं मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद की ओर से संतोष सोनी एवं लखन सोनी भी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के दौरान संत रविदास जी महाराज के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने तथा समाज में समरसता एवं भाईचारे की भावना को मजबूत करने का संकल्प लिया गया।

More Stories
विलगांव चौधरी में 5.50 करोड़ के निर्माण कार्यों की फेहरिस्त, अब जमीन पर हिसाब की दरकार!
MP IAS Transfer: मध्यप्रदेश में 23 IAS अधिकारियों के तबादले, सुखबीर सिंह बने CM के प्रमुख सचिव
MP में राजस्व संग्रहण 11.37 प्रतिशत बढ़ा, अप्रैल से सितम्बर 2026 तक मिले 44,711 करोड़ रुपये