सिरोही.
आबूरोड रीको पुलिस ने सरहद वासड़ा में गुजरात जाने वाली रोड पर नाकाबंदी की। इस दौरान कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने गुजरात पासिंग स्कोडा कार से राजस्थान निर्मित शराब और बीयर बरामद की। आबू रोड रीको पुलिस ने गुजरात पासिंग स्कोडा कार से राजस्थान निर्मित अंग्रेजी शराब और बीयर के 59 कार्टून जब्त कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया।
पुलिस के अनुसार आबूरोड रीको थानाधिकारी पूराराम की अगुवाई में टीम ने बनास नदी के पुल के पास सरहद वासड़ा में गुजरात जाने वाली रोड पर नाकाबंदी की। तभी वहां से गुजर रही गुजरात पासिंग स्कोडा कार को रुकवाकर चेक किया तो कार में राजस्थान निर्मित अंग्रेजी शराब व बीयर के 59 कार्टून भरे पाए गए। इस पर कार्रवाई करते हुए कार और शराब को जब्त करमैरू सिंह पुत्र सुरतु सिंह डाबी को गिरफ्तार किया गया। कार्रवाई में हेड कांस्टेबल किशनलाल, कांस्टेबल प्रकाश कुमार, मदन सिंह, प्रवीण सिंह, गोपालराम और मालदेव सम्मिलित रहे।

More Stories
दिल्ली में स्पिरिचुअल टूरिज्म को बढ़ावा, चार सर्किट में दौड़ेंगी इलेक्ट्रिक बसें
प्रयागराज में SRN अस्पताल का नाम बदलने की मांग तेज, ठाकुर रोशन सिंह के नाम पर हो
उदयपुर की अरावली पर अवैध निर्माण का खुलासा, 160 में 144 निजी प्रोजेक्ट