राजस्थान
राजस्थान के नागौर जिले में शनिवार को सड़क हादसे में दादा और पोते की मौत हो गई। हादसे में परिवार की एक महिला घायल हुई। पुलिस ने यह जानकारी दी। कुचेरा थाने के प्रभारी मुकेश कुमार ने कहा कि कार सड़क से फिसलकर एक पेड़ से जा टकराई।
उन्होंने बताया, "हादसे में रतनाराम (65) और उनके पोते कमलेश (12) की मौके पर ही मौत हो गयी। हादसे में रतनाराम की बहू घायल हो गई।" थाना प्रभारी ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है।
जानकारी के मुताबिक, मेड़ता सिटी थाने के देशवाल (नागौर) निवासी रतनाराम (65) हुंडई कार से अपनी बहू सरोज देवी (37) और सरोज के बेटा कमलेश (12) को छोड़ने कुचेरा जा रहे थे। शनिवार को अचानक छीलरा फांटा के पास कार बेकाबू हो गई। लहराते हुए कार गड्ढे में जाकर गिरी। हादसे में रतनाराम और कमलेश की मौके पर ही मौत हो गई। सरोज घायल हो गई।

More Stories
देश की 27 सर्वश्रेष्ठ प्रशासनिक पहल में आजीविका मिशन के यूपी के तीन मॉडल
जीसीसी के प्रमुख केंद्र के रूप में उभरेगा यूपी, निवेशकों ने की योगी सरकार की कार्यशैली की सराहना
महर्षि वाल्मीकि आश्रम में सीएम योगी ने की पूजा-अर्चना, प्राचीन शिवलिंग और सीता कुटिया के भी किए दर्शन