बीजिंग
चीन की राजधानी बीजिंग में स्थित भारतीय दूतावास में प्रसिद्ध चीनी मूर्तिकार युआन शिकुन की बनाई नोबेल पुरस्कार विजेता रवींद्रनाथ टैगोर की एक प्रतिमा का अनावरण किया गया। दूतावास की ओर से शनिवार को आयोजित ‘संगमम – भारतीय दार्शनिक परंपराओं का संगम' नामक संगोष्ठी के अवसर पर इस प्रतिमा का अनावरण किया गया। चीन में भारतीय राजदूत प्रदीप रावत ने प्रतिमा का अनावरण करते हुए कहा, ‘‘एक सदी पहले टैगोर की चीन यात्रा हमारे सभ्यतागत संवाद में एक उपलब्धि थी।''
रावत ने कहा कि सार्वभौमिक मानवतावाद का टैगोर का संदेश और शू झिमो तथा लियांग किचाओ जैसे चीनी विद्वानों के साथ उनकी मित्रता दोनों देशों को प्रेरित करती रही है। प्रख्यात मूर्तिकार युआन ने महात्मा गांधी की एक प्रतिमा भी बनाई थी जिसमें वह एक हाथ में किताब लिए बैठे हैं। यह प्रतिमा 2005 में चाओयांग पार्क में स्थापित की गई थी जहां भारतीय दूतावास हर साल गांधी जयंती मनाता है।

More Stories
वियतनाम में बड़ा हादसा, कई भारतीयों को लेकर जा रही नाव डूबी; रेस्क्यू ऑपरेशन जारी
ईरान की शर्तों पर ही खुलेगा होर्मुज जलडमरूमध्य, संसद अध्यक्ष ग़ालिबाफ के बयान से बढ़ी वैश्विक चिंता
चीन के GDP पर सवाल उठाने वाले अर्थशास्त्री की संदिग्ध मौत, मामले ने बढ़ाई अंतरराष्ट्रीय चिंता