भोपाल
राज्यपाल मंगुभाई पटेल को सशस्त्र सेना दिवस के अवसर पर ध्वज लगाया गया। लोकभवन में सोमवार को सशस्त्र सेना झंडा दिवस मनाया गया। राज्यपाल पटेल को सैनिक कल्याण संचालनालय मध्यप्रदेश के संचालक बिग्रेडियर अरूण नायक (से.नि.) ने ध्वज लगाया। राज्यपाल पटेल ने सशस्त्र सेना कल्याण निधि के लिए सहयोग राशि भी प्रदान किया।
राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने सशस्त्र सेना झंडा दिवस के अवसर पर प्रदेशवासियों से अपील की है कि सशस्त्र सेना के लिए अधिक से अधिक राशि का अशंदान करें। सशस्त्र सेनाओं के प्रति कृतज्ञता प्रदर्शन में सभी सहभागी बनें।

More Stories
मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डा मोहन यादव जी ने भोपाल में 03 दिवसीय डा बाबासहाब आंबेडकर जयंती महोत्सव प्रारंभ किया
शहर को ग्रीन बनाने के लिए लगाए जाएंगे 25 लाख पौधे, 2 साल में पूरा होगा लक्ष्य, ठेकेदार की देखरेख में होगी प्रक्रिया
मध्य प्रदेश राज्य वफ्फ बोर्ड के अध्यक्ष से की मुलाकात