भोपाल
राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने गुरुवार को सड़क दुर्घटनाओं में गंभीर रूप से घायलों को अस्पताल पहुंचाने वाले हिमांशु साहू और श्री गगन सनोडिया को राहवीर योजनान्तर्गत सर्किट हाउस सिवनी में सम्मानित किया। उन्हें प्रशस्ति पत्र और 25 हजार रूपये की प्रोत्साहन राशि प्रदान की गई। राज्यपाल पटेल ने यातायात प्रबंधन में सराहनीय कार्य के लिए ट्रॉफिक वॉर्डन दल प्रभारी विजय नायक एवं शिवांशु नाग परिहार को भी सम्मानित किया।
इस अवसर पर जनप्रतिनिधि, कलेक्टर सुश्री संस्कृति जैन, पुलिस अधीक्षक सुश्री सिमाला प्रसाद सहित अन्य उपस्थित थे।

More Stories
रबी सीजन और दीपावली के लिये निर्बाध विद्युत आपूर्ति करें सुनिश्चित : ऊर्जा मंत्री तोमर
योजनाओं के लक्ष्य समय-सीमा में पूर्ण करें, सभी जरूरतमंदों तक पहुँचाएँ लाभ : मंत्री कुशवाहा
छात्रों की सहभागिता से होगा समाज और राष्ट्र की समस्याओं का समाधान: परमार