रायपुर,
राज्यपाल रमेन डेका ने संत बाबा गुरु घासीदास जी की जयंती के अवसर पर लोकभवन में गुरु घासीदास जी के छायाचित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की।
राज्यपाल डेका ने कहा कि गुरु घासीदास जी ने मानव समाज को प्रेम और सद्भावना का संदेश दिया और समाज में व्याप्त भेदभाव एवं असमानता को दूर कर समतामूलक समाज स्थापित करने पर बल दिया। उन्होंने कहा कि गुरु घासीदास जी के विचार आज भी प्रासंगिक हैं और समाज को एकता और सद्भावना का मार्ग दिखाते हैं।
इस अवसर पर लोकभवन के अधिकारियों और कर्मचारियों ने भी संत बाबा गुरु घासीदास के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की।

More Stories
Dongargarh News: मां बम्लेश्वरी के दर्शन को जाने वाले पदयात्रियों के लिए बना सुरक्षित कॉरिडोर
Bilaspur News: बेहतर आचरण का मिला इनाम, बिलासपुर में 21 आजीवन कैदी जेल से रिहा
Bilaspur News: छात्राओं के प्रदर्शन के बाद बड़ी कार्रवाई, प्राचार्य समेत 2 व्याख्याता हटाए गए