Exposetodaynews:
भोपाल/अशोकनगर
फर्जी आईएएस अधिकारी बनकर ठगी करने और लोगों पर रौब जमाने वाली तृप्ति राजपूत के भोपाल कनेक्शन की जांच चंदेरी पुलिस ने तेज कर दी है। पुलिस तृप्ति और उसके भाई को लेकर भोपाल पहुंची, जहां बागमुगालिया स्थित उसके घर और अलकापुरी स्थित ससुराल में छापेमारी की गई।
जांच के दौरान पुलिस ने फर्जी सीबीआई कार्ड, फर्जी लेटरहेड और ठगी से जुड़े कई अहम दस्तावेज बरामद किए हैं।
फर्जी आईएएस और एमपी टूरिज्म अधिकारी
तृप्ति खुद को आईएएस अफसर और मध्य प्रदेश टूरिज्म की एडिशनल हेड बताकर लोगों पर प्रभाव जमाती थी। इसी फर्जी पहचान के दम पर उसने एक कारोबारी से 9.80 लाख रुपये की ठगी की और उससे शादी भी रचा ली।

More Stories
MP Weather: आधे मध्यप्रदेश में आंधी-बारिश का अलर्ट, इंदौर-उज्जैन समेत 25 जिलों में चेतावनी
इंदौर में CM मोहन यादव ने किया शस्त्र पूजन, पुलिस विभाग में 18,500 पदों पर भर्ती का ऐलान
MP में सरकारी दफ्तरों पर 62 करोड़ का बिजली बिल बकाया, पंचायतों पर सबसे ज्यादा कर्ज