लंबे समय से सरकारी नौकरी की तैयारी में जुटे युवाओं के लिए बड़ी अपडेट सामने आई है. यूपी में आंगनवाड़ी से लेकर SSB भर्ती के तहत कॉन्स्टेबल के पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है. ऐसे में अगर आपने अभी तक इन पदों पर आवेदन नहीं किया है तो, जल्द कर दें. इसके पहले आइए जानते हैं कि किन-किन पदों पर आवेदन के लिए नोटिफिकेशन जारी हुआ है.
यूपी आंगनवाड़ी के100 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे गए हैं. इन पदों पर आवेदन 16 अप्रैल से शुरू हैं, जो 6 मई को बंद हो जाएंगे. इसपर आवेदन करने के लिए किसी तरह के आवेदन शुल्क का भुगतान नहीं करना होगा. हालांकि, पदों का बंटवारा जगहों के मुताबिक किया गया है. अप्लाई करने वाले उम्मीदवारों को संबंधित ग्राम पंचायत या वार्ड का निवासी होना अनिवार्य है. इसके साथ ही वह 12वीं पास होना चाहिए. इस पद पर सिलेक्शन मेरिट लिस्ट के बेसिस पर होगा.
सशस्त्र सीमा बल (SSB) ने कॉन्स्टेबल के 827 पदों पर आवेदन मांगे हैं. इस पद पर आवेदन की तारीख बढ़ा दी गई है. उम्मीदवार 4 मई 2026 तक आवेदन कर सकते हैं. इसके लिए 100 रुपये आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा. पद पर आवेदन के लिए उम्मीदवार को 10वीं या 12वीं पास के साथ संबंधित क्षेत्र में डिप्लोमा डिग्री होना अनिवार्य है. सिलेक्शन प्रोसेस की बात करें तो, पहले फिजिकल एफिशिएंसी टेस्ट, फिजिकल स्टैंडर्ड टेस्ट, रिटन एग्जाम, स्किल टेस्ट/टाइपिंग टेस्ट, डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और डिटेल्ड मेडिकल एग्जामिनेशन के जरिए होगा. चयनित उम्मीदवारों को हर महीने 21,700 से 81,100 रुपये मिलेंगे.
DRDO DRDL के तहत इंटर्न की भर्ती की जानी है. इसके लिए 75 पदों पर आवेदन मांगे गए हैं. आवेदन की शुरुआत 16 अप्रैल से हो गई है जो, 15 मई को बंद हो जाएंगे. आवेदन करने वाले बीई, बीटेक फाइनल ईयर के छात्र होने चाहिए. इसमें सिलेक्शन मेरिट और इंटरव्यू के बेसिस पर होगा. चयनित उम्मीदवारों को हर महीने 30 हजार रुपये का स्टाइपेंड दिया जाएगा.

More Stories
NMMSS 2026-27: गरीब छात्रों को हर साल ₹12,000 की स्कॉलरशिप, आवेदन शुरू; जानें पात्रता और प्रक्रिया
लखनऊ यूनिवर्सिटी में BTech-MCA डायरेक्ट एडमिशन, 12 अगस्त तक आवेदन
राशिद खान का कहर, आयरलैंड को 92 रन से हराकर अफगानिस्तान ने वर्ल्ड कप टिकट पक्का किया