नई दिल्ली
गोवा बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एंड हायर सेकेंडरी एजुकेशन ने बारहवीं कक्षा के रिजल्ट जारी कर दिया गया है। HSSC परिणाम आज यानी कि 27 मार्च, 2025 की शाम 5 बजे जारी किए गए हैं। GBSHSE तीनों स्ट्रीम यानी कि कॉमर्स, साइंस और आर्ट्स संकाय के नतीजे एक साथ जारी किए गए हैं। परीक्षा में शामिल होने वाले छात्र-छात्राएं आधिकारिक वेबसाइट gbshse.in पर चेक कर सकते हैं। साथ ही चाहें तो नीचे दिए गए आसान स्टेप्स को फॉलो करके भी परिणाम देख ते हैं।
Goa Board HSSC Result 2025: गोाव बोर्ड 12वीं रिजल्ट चेक करने का ये है आसान तरीका
गोवा बोर्ड 12वीं रिजल्ट देखने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट gbshse.gov.in पर जाएं।
होमपेज पर "हाल ही की घोषणाएं" सेक्शन में जाएं।
गोवा बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2025’ के लिंक पर क्लिक करें।
अपना सीट नंबर या रोल नंबर दर्ज करें और कैप्चा कोड एंटर करें।
सबमिट बटन पर क्लिक करें, इसके बाद आपका रिजल्ट स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा।
अपने रिजल्ट के सभी विवरणों को ध्यानपूर्वक जांचें और मार्कशीट डाउनलोड करें।
भविष्य में जरूरत के लिए प्रिंटआउट लेकर सुरक्षित रख लें।
यहां की जाएगी नतीजों की घोषणा
नतीजों की रिजल्ट की घोषणा गोवा बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एंड हायर सेकेंडरी एजुकेशन, Porvorim के सेकंड फ्लोर पर स्थित कॉन्फ्रेंस हॉल में की जाएगी। बता दें कि इस साल कुल 17,686 रेग्यूलर छात्र-छात्राएं कक्षा 12 की बोर्ड परीक्षा में शामिल हुए थे, इनमें 8,462 लड़के और 9,224 लड़कियां शामिल हैं। इसके अलावा, राज्य में 138 प्राइवेट उम्मीदवार (फ्रेश) और 24 निजी उम्मीदवार (exempted) भी परीक्षा में शामिल हुए हैं। 29 मार्च, 2025 से अभ्यर्थी स्कूल लॉगिन से consolidated परिणाम पत्रक डाउनलोड कर सकेंगे। साथ ही, बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर रिजल्ट के साथ ही रिजल्ट बुकलेट भी उपलब्ध रहेगी।
गोवा बोर्ड 12वीं परीक्षा पास करने के लिए छात्र-छात्राओं को प्रत्येक विषय में कम से कम 33% अंक प्राप्त करने होंगे। अगर वे आवश्यक अंक हासिल नहीं कर पाते हैं, तो उन्हें सप्लीमेंट्री परीक्षा देने का मौका मिलेगा। इस विषय में ज्यादा जानकारी प्राप्त करने के लिए परीक्षार्थियों को आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करना होगा।

More Stories
BPSC 2026: बिहार के सितंबर करंट अफेयर्स, 211 नए कॉलेज और रोजगार योजनाओं के अहम अपडेट
IIT ISM धनबाद प्लेसमेंट 2026: 350 से ज्यादा कंपनियां पहुंचीं, 275 ऑफर 20 लाख रुपये से ऊपर
5,000 से ज्यादा सरकारी नौकरियों का मौका! रेलवे, यूपीएसएसएससी, दिल्ली मेट्रो और यूको बैंक में भर्ती