बीकानेर.
दो दिन पहले अनुशासन भंग के आरोप में भारतीय जनता पार्टी से निष्कासित बीकानेर शहर अल्पसंख्यक मोर्चा के जिलाध्यक्ष उस्मान गनी को कल गश्त के दौरान पुलिसकर्मियों के साथ बदसलूकी करने के इल्जाम में गिरफ्तार करने के बाद आज एडीएम सिटी के घर पेश किया गया, जहां जमानत नहीं होने के चलते उन्हें जेल भेज दिया गया।
मुक्ताप्रसाद थानाधिकारी धीरेन्द्र सिंह ने बताया कि कल गश्त के दौरान उस्मान गनी ने पुलिस थाने के सामने पुलिसकर्मियों से उलझते हुए बदसलूकी जिसके बाद मुक्ताप्रसाद पुलिस ने गनी को शांति भंग की धारा के तहत गिरफ्तार कर लिया। अभी दो दिन पूर्व ही भाजपा प्रदेश अनुशासन समिति के अध्यक्ष ओंकार सिंह लखावत ने बीकानेर शहर भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के जिलाध्यक्ष उस्मान गनी को पार्टी का अनुशासन भंग करने के आरोप में भाजपा की प्राथमिक सदस्यता से 6 साल के लिए निष्कासित किया था। वैसे सियासी पंडित गनी की इस गिरफ्तारी को प्रधानमंत्री के विरोध का नतीजा मान रहे हैं।

More Stories
उत्तम नगर हत्याकांड: दिल्ली पुलिस ने दाखिल की चार्जशीट, 18 आरोपी नामजद, 2 नाबालिग जेजेबी के हवाले
आगरा धर्मांतरण रैकेट में बड़ा खुलासा: बटला हाउस, शाहीन बाग और फंडिंग नेटवर्क के रिकॉर्ड डॉक्टर के पास छिपे थे
विकास कार्यों का संरक्षण नागरिकों की भी जिम्मेदारी: मुख्यमंत्री