गौरेला पेंड्रा मरवाही,
खरीफ विपरण वर्ष 2025- 26 में समर्थन मूल्य पर किसानों से धान खरीदी का कार्य 15 नवंबर से पूरे प्रदेश में प्रारंभ हो गया है। धान खरीदी के पहले दिन जीपीएम जिले में दो धान खरीदी केंद्रों में आठ किसानों द्वारा कुल 506.80 क्विंटल धान बेचा गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार धान खरीदी केंद्र निमधा में किसान प्रकाश चंद्र जायसवाल ने 87.20 क्विंटल धान का विक्रय किया। इसी तरह धान उपार्जन केंद्र धनौली में सात किसानों द्वारा 419.60 क्विंटल धान का विक्रय किया गया। राज्य के किसानों से धान की नगद व लिंकिंग में खरीदी 31 जनवरी 2026 तक किया जाएगा।

More Stories
रायपुर आईजी ने ली पुलिस अधीक्षकों की बैठक, अपराध और सड़क दुर्घटनाएं रोकने के दिए सख्त निर्देश
सीएम विष्णुदेव साय के जन्मदिन पर प्रदेश के सभी मंदिरों में हनुमान चालीसा का पाठ, पीएम मोदी ने दी बधाई
पंच से लेकर मुख्यमंत्री तक: 62 साल के हुए विष्णु देव साय, जानिए जशपुर के लाल की अनसुनी सफलता की कहानी