नई दिल्ली.
राजकीय रेलवे पुलिस ने शुक्रवार को चार लोगों को गिरफ्तार किया है। रेलवे पुलिस का कहना है के ट्रेनों मे लोगों से चोरी करने वाला यही गिरोह है। पुलिस का दावा है कि वे लगभग 12 चोरी का पता लगा पाएंगे। एक अधिकारी का कहना है कि तमिलनाडु के वेल्लोर के मूल रूप से रहने वाले चारों ने मुंबई के बाहरी इलाके बदलापुर-डोंबिवली-टिटवाला बेल्ट पर कई ट्रेन यात्रिायों को निशाना बनाया था।
1 मई को जीआरीपी ने कल्याण स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर 1 के पास से चार लोगों को संदिग्ध रूप से घूमने की सूचना पर गिरफ्तार किया था। जो कि सत्यराज ओन्थुर्गा (26), कृष्णा गणेश (27), स्कतिवेल अवलुदान (27) और गणेश सेलवन (24) हैं। पुलिस को पूछताछ पर पता चला कि वे अब तक ट्रेनों में हुई एक दर्जन चोरी में शामिल थे। जीआरपी के वरिष्ठ निरीक्षक अर्शुद्दीन शेख और किरण उंद्रे ने कहा कि पुलिस ने चार लोगों के पास से 11 मोबाइल फोन और एक लैपटॉप बरामद किया, जिनकी कुल कीमत 2.7 लाख रुपये है।

More Stories
खुशखबरी: 92 हजार टन LPG लेकर भारत आ रहे दो बड़े जहाज, जल्द खत्म होगी गैस की किल्लत
कोविड पीड़ितों को मुआवजा: ‘नो-फॉल्ट’ कंपेंसेशन पॉलिसी, क्या यह न्याय की दिशा में बड़ा कदम या नई चुनौती?
I love India, love Modi, जल्द भारत आऊंगा…’, प्रेसिडेंट ट्रंप ने कहा, पाकिस्तान का सबसे बड़ा निर्यात आतंकवाद