करनाल
हरियाणा के अंबाला में एक बेहद दर्दनाक घटना सामने आई है। यहां सेना के एक रिटायर्ड सुबेदार ने अपने ही परिवार के पांच लोगों की कथित तौर पर हत्या कर दी। मृतकों में दो बच्चे भी शामिल हैं। जानकारी के मुताबिक घटना रविवार रात की है। मृतकों की पहचान 65 साल की मां सरोपी देवी, 35 साल के भाई हरीश कुमार, हरीश की पत्नी पत्नी सोनिया ( 32 साल), बेटी यशिका (5 साल) और 6 महीने के बेटे मयंक के तौर पर की गई है।
अधिकारियों ने बताया कि आरोपी का नाम भूषण कुमार है। उसने दे रात सबसे पहले धारदार हथियार से भाई पर हमला किया। इसके बाद उसने एक-एक कर पूरे परिवार को खत्म कर दिया। उसने शवों को जलाने की भी कोशिश की। भूषण ने अपने पिता और भाई हरीश की बड़ी बेटी पर भी हमला किया था। उन्हें गंभीर चोट आई हैं और इलाक के लिए पास के अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।
पुलिस ने बताया कि प्रथम दृष्ट्या लगता है कि दोनों भाइयों में जमीन को लेकर विवाद था। नारायणगढ़ के रातौर में एक जमीन थी जिसपर दोनों का दावा था। पुलिस ने बताया कि घटना के बाद तुरंत पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। घटना की जांच के लिए एसआईटी का गठन किया गया है। आरोपी भूषण कुमार फिलहाल फरार है। पुलिस का कहना है कि उसे जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

More Stories
6000 करोड़ के ड्रग्स केस का आरोपी वीरेंद्र बैसोया UAE से भारत लाया गया, जानें ‘ड्रग सिंडिकेट’ की पूरी कहानी
बेंगलुरु में पार्किंग पर बड़ा एक्शन! फुटपाथ पर गाड़ी खड़ी की तो कटेगा भारी चालान, तुरंत होगी टोइंग
आज 80वां स्वतंत्रता दिवस 2026: कुछ 10 रोचक बातें, जो हर भारतीय को जाननी चाहिए