जयपुर.
जयपुर शहर के सांसद रहे रामचरण बोहरा को किसी ने ई मेल करके जान से मारने की धमकी दी है। सांसद के निजी सहायक ने इसकी रिपोर्ट जवाहर सर्कल थाने में की है। इसके बाद से ही पुलिस अलर्ट हो गई है और सांसद की सुरक्षा पर कड़ी नजर रखी जा रही है। सांसद के निजी सहायक ने मामले की शिकायत दर्ज कराई है।
सांसद के निजी सहायक ने मामले में बताया कि अरविंद कुशवाह नाम के व्यक्ति ने 2 अप्रैल को सांसद के ई मेल पर जान से मारने की धमकी दी थी। हालांकि आज इस धमकी को 15 दिन का समय गुजर चुका है लेकिन सुरक्षा के बतौर एफआईआर पर कार्य करते हुए पुलिस पूरी निगरानी रख रही है।

More Stories
सपा राज की गुंडागर्दी पर योगी सरकार ने लगाया ब्रेक’, मंत्री असीम अरुण का अखिलेश पर तीखा हमला
इंडियास्किल्स प्रतियोगिता के लिए अब 22 सितंबर तक करें आवेदन
हॉक की उड़ान, दिलों में अरमान, आसमान में तिरंगा बना तो गूंजा जय हिंदुस्तान