राजनांदगांव
राजनांदगांव लोकसभा से कांग्रेस उम्मीदवार पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल मंगलवार को छत्तीसगढ़ कांग्रेस के प्रभारी सचिन पायलट की मौजूदगी में नामांकन दाखिल करेंगे। वहीं 4 अप्रैल को सांसद और भाजपा प्रत्याशी संतोष पांडे नामांकन जमा करेंगे, इस दौरान मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय नामांकन रैली में शामिल होंगे।
भूपेश बघेल कांग्रेस लोकसभा प्रत्याशी के तौर पर 2 अप्रैल को अपने 5 समर्थकों के साथ नामांकन दाखिल करेंगे। उनके नामांकन जमा करने के दौरान छत्तीसगढ़ कांग्रेस के प्रभारी सचिन पायलट, नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत, प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैस समेत समूचे लोकसभा के पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहेंगे। स्थानीय स्टेट हाईस्कूल में नामांकन जमा करने से पूर्व एक बड़ी सभा होगी जिसे प्रदेश प्रभारी पायलट संबोधित करेंगे। कार्यकतार्ओं में जोश भरेंगे। इसके बाद एक भव्य रैली शहर में भ्रमण करेगी। रैली कलेक्टोरेट परिसर में जाकर समाप्त होगी।
4 अप्रैल को सांसद संतोष पांडे भी नामांकन जमा करेंगे। नामांकन जमा करने से पहले रैली के माध्यम से कलेक्टोरेट परिसर पहुंचेंगे, इस रैली में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, प्रदेश अध्यक्ष किरण देव, प्रदेश के गृहमंत्री व प्रभारी मंत्री विजय शर्मा के अलावा अन्य प्रमुख नेता भी उपस्थित रहेंगे।

More Stories
जल जीवन मिशन 2.0 पर छत्तीसगढ़ के सांसदों के साथ मंथन
छत्तीसगढ़ का पहला स्पोर्ट्स कॉनक्लेव 28 जुलाई को रायपुर में
ई-ऑफिस एवं समयबद्ध उपस्थिति में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले अधिकारी-कर्मचारी सम्मानित