दुर्ग.
छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री ने भूपेश बघेल ने हर साल की तरह इस साल भी दिवाली के दूसरे दिन सोटा खाने की परंपरा को निभाने कुम्हारी के जंजगिरी गांव पहुंचे और खुशहाली की कामना के लिए अपने हाथ पर सोटा (चाबुक) भी खाया। जंजगिरी के आयोजित आदिवासी ध्रुव गोंड समाज के द्वारा यह परंपरा कई वर्षो से मनाई जाती आ रही है।
दीपावली के दूसरे दिन समाज के लोगों के द्वारा गौरी गौरा पूजा की जाती है। जिसमें जंजगीरी गांव के मुखिया को सोटा खाने का निमंत्रण दिया जाता है। इसमें मान्यता यह है कि सोटा खाने वाला मुखिया या प्रधान गांव और अपने क्षेत्र की खुशहाली की कामना भगवान शिव और माता पार्वती से करता है। पूर्व मुख्यमंत्री को गांव के बुजुर्ग भरोसा ठाकुर यह प्रहार करते थे। लेकिन उनके निधन के बाद इस परंपरा को उनके बेटे बीरेंद्र ठाकुर ने निभाते आ रहे है। इस मौके पर पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि यह सुंदर परंपरा सबकी खुशहाली के लिए मनाई जाती है। पूर्व मुख्यमंत्री ने भरोसा ठाकुर को याद किये खुशी इस बात की है कि उनके बेटे बीरेंद्र, उनका परिवार और जजंगिरी के ग्रामीण इस परंपरा को बढ़ा रहे हैं।

More Stories
छत्तीसगढ़ के बस्तर संभाग से तेलंगाना एवं अन्य प्रांतो में प्रवासित परिवारों के लिए पुर्नवास के लिए बनेगी कार्ययोजना
नियद नेल्लानार योजना: बीजापुर के पालनार में स्वास्थ्य क्रांति, ‘आयुष्मान आरोग्य मंदिर’ से सुदूर वनांचल के ग्रामीणों को मिल रही नई सौगात
महिला फुटबॉल में छत्तीसगढ़ का शानदार प्रदर्शन, झारखंड को हराकर जीता स्वर्ण पदक