नई दिल्ली
आंध्र प्रदेश के पूर्व सीएम और वाईएसआरसीपी अध्यक्ष वाईएस जगन मोहन रेड्डी (YSRCP President YS Jagan Mohan Reddy) ने बुधवार को तेलुगु देशम पार्टी (TDP) के खिलाफ दिल्ली के जंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शन किया। उन्होंने आरोप लगाया कि टीडीपी के सत्ता में आने के बाद से ही राज्य में कानून व्यवस्था की स्थिति लगातार बिगड़ रही है। उन्होंने कहा कि राज्य में लगातार हिंसा बढ़ रहा है।
राज्य में हो रही हिंसक घटनाएंः पूर्व सीएम
उन्होंने कहा कि आज आंध्र प्रदेश में जो भी कुछ हो रहा है वह सही नहीं है। पूर्व सीएम ने आरोप लगाया कि राज्य में अगर कोई शिकायत करता है, तो उसी पर झूठे मामले बनाए जाते हैं। उन्होंने कहा कि टीडीपी ने राज्य की कानून व्यवस्था बिगाड़ दिया है। पूर्व सीएम ने आरोप लगाया कि राज्य में हिंसक घटनाएं हो रही है और लोगों को तलवारों और चाकुओं से मारा जा रहा है। उन्होंने आगे कहा कि हिंसक झड़प में अब तक 30 से अधिक लोग मारे गए हैं।
सत्ता में रहते नहीं दिया हिंसा को बढ़ावाः जगन मोहन रेड्डी
YSRCP अध्यक्ष ने कहा कि आज टीडीपी सत्ता में है और कल हम भी सत्ता में आ सकते हैं। हम जब सत्ता में थे तब राज्य में किसी भी तरह की हिंसा को बढ़ावा नहीं दिया। हमने कभी भी हमलों और संपत्तियों को नुकसान पहुंचाने को बढ़ावा नहीं दिया। आज आंध्र प्रदेश में स्थिति अलग है।
जगन मोहन रेड्डी से मिले अखिलेश यादव
वहीं, आंध्र प्रदेश सरकार के खिलाफ वाईएसआरसीपी की प्रदर्शन के दौरान समाजवादी पार्टी के सांसद अखिलेश यादव ने वाईएस जगन मोहन रेड्डी से मुलाकात की।

More Stories
CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ महाभियोग प्रस्ताव टला, विपक्ष ने बताई ये वजह
MP BJP युवा मोर्चा में बड़ा फेरबदल, 19 जिलों के अध्यक्ष और महामंत्री बदले
महुआ मोइत्रा को सुप्रीम कोर्ट से झटका, AIF और FPI के असली मालिकों की जानकारी सार्वजनिक करने की मांग खारिज