भाजपा जिला अध्यक्ष हीरा सिंह श्याम ने अंग वस्त्र पहनकर भाजपा परिवार में किया शामिल
अनूपपुर
भारतीय जनता पार्टी अनूपपुर जिला अध्यक्ष हीरा सिंह श्याम के द्वारा 29 जुलाई 2025 को भाजपा कार्यालय अनूपपुर में हाल ही में सेवानिवृत हुए कृषि विस्तार अधिकारी पुष्पराजगढ़ लक्ष्मण सिंह उद्द्दे को भाजपा का अंग वस्त्र पहनकर भारतीय जनता पार्टी परिवार में शामिल किया और उन्हें भाजपा की सदस्यता प्रदान की।
भाजपा जिला अध्यक्ष हीरा सिंह श्याम ने पूर्व कृषि विस्तार अधिकारी लक्ष्मण सिंह उद्द्दे को भाजपा परिवार में शामिल होने पर बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की और कहा कि उनके पार्टी में आने से भारतीय जनता पार्टी को पुष्पराजगढ़ विधानसभा में और मजबूती मिलेगी ।उपरोक्त जानकारी भाजपा जिला मीडिया प्रभारी राजेश सिंह द्वारा दी गई।

More Stories
भोपाल में मामूली विवाद में युवक की हत्या, होटल मालिक को घोंपा चाकू; परिजनों ने थाने का घेराव और चक्काजाम किया
मध्यप्रदेश लघु उद्योग निगम लिमिटेड द्वारा मध्यप्रदेश शासन को राशि रू. 8.00 करोड का लाभांश भुगतान किया गया
दो दिवसीय युवा विधायक सम्मेलन सोमवार से, लोकतंत्र में सक्रिय भागीदारी पर मंथन के लिए जुटेंगे युवा विधायक