इंदौर
जंगल से टेसू के फूलों को इकट्ठा कर बनाए हर्बल कलर की वन विभाग ने बिक्री शुरू कर दी। नवरतनबाग स्थित वनमंडल कार्यालय परिसर में स्टाल लगाया गया। जहां इन दिनों गुलाबी और पीले हर्बल कलर लोगों के लिए उपलब्ध करवाए जा रहे है। दिनभर में 100 से ज्यादा पैकेट बिक चुके हैं। अधिकारियों के मुताबिक शुक्रवार से तीन और रंगों में कलर लोगों को दिए जाएंगे। करीब 200 किलो फूलों से रंग तैयार किया गया है।
2018 से वन विभाग हर्बल कलर बनाने में लगा है। इंदौर, चोरल, महू और मानपुर के जंगलों से टेसू के फूलों को इकट्ठा किया गया है। इन्हें सुखाने और पीसने की व्यवस्था चोरल रेंज में की गई है। यह सारा काम वन समिति के माध्यम से करवाया जा रहा है। हर्बल कलर की बिक्री से होने वाली कमाई वन समिति के खातों में जमा की जाएगी। यह काम लघु वनोपज समिति की महिला समूह द्वारा किया जा रहा है। राशि गांव की महिलाओं को देंगे।
बुधवार शाम को हर्बल कलर इंदौर वनमंडल कार्यालय में पहुंचे है। गुरुवार से समिति के माध्यम से स्टाल लगाया जा रहा है। डीएफओ महेंद्र सिंह सोलंकी ने बताया कि हर्बल कलर की बिक्री शुरू कर दी। सोमवार तक शहरवासियों के लिए हर्बल गुलाल उपलब्ध रहेंगे। इनकी कीमत समिति ने तय की है, जो 40 रुपये प्रति पैकेट रखी गई है। वे बताते है कि पांच रंग में हर्बल कलर तैयार किए गए हैं।

More Stories
निर्माण कार्यों में गुणवत्ता सुनिश्चित करें, कमियों पर जवाबदेही तय कर करें कार्रवाई : प्रबंध संचालक यादव
रिजर्व में बाघों की संख्या बढ़कर हुई 11, इनमें 6 का जन्म हुआ माधव टाइगर रिजर्व में
नर्मदा सिंचाई परियोजना से धार-झाबुआ के 260 गांवों को लाभ, 57 हजार हेक्टेयर जमीन होगी सिंचित