भोपाल
खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री श्री गोविंद सिंह राजपूत ने गुरुवार को मध्यप्रदेश वेयर-हाउसिंग एण्ड लॉजिस्टिक्स कॉर्पोरेशन और मध्यप्रदेश स्टेट सिविल सप्लाइज कॉर्पोरेशन के अध्यक्ष का पदभार ग्रहण कर लिया है। श्री राजपूत ने कहा है कि दोनों कॉर्पोरेशन के कार्यों की गुणवत्ता में सुधार के लिये पूरी टीम के साथ समन्वय बनाकर बेहतर कार्य करेंगे।
श्री राजपूत ने कहा है कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की मंशानुसार सभी पात्र उपभोक्ताओं को गुणवत्तापूर्ण राशन उपलब्ध कराया जायेगा। उन्होंने विभागीय अधिकारियों को भी निर्देशित किया है कि शासन की योजनाओं के क्रियान्वयन तत्परता से करें। किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जायेगी।

More Stories
शहीद जवान के परिवार को अब मिलेंगे ₹50-50 लाख, CM मोहन यादव ने सहायता राशि में किया बदलाव
भोपाल के JP अस्पताल में 3 डॉक्टरों की भूख हड़ताल, वेतन और स्टाइपेंड नहीं मिलने से नाराजगी
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले- भगवान राम ने रिश्तों का महत्व समझाया, सदमार्ग पर चलने की दी प्रेरणा