भोपाल
मां अन्नपूर्णा रसोई सेवा समिति द्वारा गरीबों के लिए निशुल्क भोजन सेवा का कार्य वर्षों से किया जा रहा है। समिति ने भोजन वितरण वाहन के द्वारा शहर के तीन प्रमुख अस्पतालों में असहाय और गरीबों के लिए भोजन वितरण के लिए वाहन सेवा को भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश महामंत्री व विधायक भगवानदास सबनानी ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। श्री सबनानी ने कहा कि असहाय और गरीबों को भोजन कराकर समिति बहुत ही बड़ा पुण्य का काम कर रही है, समिति द्वारा कोई गरीब भूखा ना सोए इसकी चिंता करना अपने आप में एक बड़ा काम है समिति के सभी लोगों को मैं अपनी शुभकामनाएं देता हूं जिन्होंने इस मानवता के कार्य को अपनी जिंदगी का मिशन बना लिया है, मैं समाज सेवा करने वाले लोगों से भी कहना चाहता हूं कि वह लोग भी आए और इस पुण्य कार्य के लिए समिति को अपना सहयोग प्रदान करें।
समिति के अध्यक्ष योगेंद्र सिंह तोमर ने बताया कि हमारी समिति 17 वर्षों से श्राद्ध पक्ष और विशेष अवसरों पर निशुल्क भोजन का वितरण करती आ रही है अब समिति द्वारा भोजन वाहन के द्वारा शहर के तीन प्रमुख अस्पतालों काटजू हॉस्पिटल जेपी हॉस्पिटल और कैंसर हॉस्पिटल के मरीजों के लिए भी भोजन व्यवस्था प्रतिदिन की जा रही है, इस अवसर पर पार्षद ब्रजुला सचान भाजपा जिला कार्यालय प्रभारी राजू अनेजा, निखिल सिंह हांडा बसंत गन्नोते पियूष रैकवार अपिल सिंह हांडा घनश्याम यादव नरेंद्र सिंह चौहान गुलाब सिंह राजपूत करण लोधी शंकर तापसे मुकेश वंशकार उपस्थित रहे।

More Stories
राष्ट्रीय एकता दिवस के लिए मध्यप्रदेश से निकलेगी मोटरसाइकिल रैली
ऑपरेशन मेट्रिक्स 2.0 के तहत नीमच पुलिस की बड़ी कार्रवाई
प्रदेश में बनाए जाएंगे सांदीपनि स्कूलों के 400 नए भवन : मुख्यमंत्री डॉ. यादव