कांकेर
छत्तीसगढ़ के कांकेर शहर स्थित गढ़िया पहाड़ में फिर से आगजनी की घटना सामने आई है. असामाजिक तत्वों ने गढ़िया पहाड़ में आग लगा दी. पहाड़ से धुंआ निकलने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया. सूचना के बाद वन विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई है. फायर वॉचर के साथ आग पर काबू पाने की कोशिश जारी है.
जानकारी के मुताबिक, घटना कांकेर वन मंडल की है. यहां शुक्रवार सुबह गढ़िया पहाड़ में आग लगने से भयंकर धुंआ उठने लगा. आग की चपेट में आकर पेड़-पौधों को नुकसान पहुंचा है. असामाजिक तत्वों ने आग लगाई है. वन विभाग की टीम मौके पर पहुंचकर फायर वॉचर के साथ आग बुझाने में जुटी है.

More Stories
बस्तर के नन्हे ललित की आंखों में लौटी रोशनी जिला अस्पताल में हुआ जन्मजात मोतियाबिंद का सफल ऑपरेशन
स्वास्थ्य विभाग एवं यूनिसेफ छत्तीसगढ़ के तकनीकी सहयोग से बच्चों में गैर-संचारी रोगों पर राज्य स्तरीय परामर्श आयोजित
श्रमिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करना उद्योगों की जिम्मेदारी: संभागायुक्त