भोपाल
पुलिस अधीक्षक, जबलपुर आदित्य प्रताप सिंह ने मीडिया को बताया है कि जबलपुर के थाना मदन महल अंतर्गत शासकीय मानकुँवर बाई कला एवं वाणिज्य महाविद्यालय की एक छात्रा द्वारा सायबर फ्रॉड की शिकायत की गई है कि उसे एक अज्ञात नम्बर से फोन आया कि “आपके फोन से कुछ आपत्तिजनक वीडियो शेयर किये गये हैं, जिससे आपके खिलाफ कम्पलेंट हुई है। आप पैसे ट्रांसफर करिये, नहीं तो कार्रवाई की जायेगी।’’ छात्रा ने इस तरह का सायबर फ्रॉड दो अन्य लड़कियों के साथ होना भी बताया है। घटना का संज्ञान लेते हुए थाना मदन महल में एफआईआर पंजीबद्ध कर अपराध विवेचना में लिया गया है।

More Stories
CM मोहन यादव का ग्वालियर दौरा: घाटीगांव में लाड़ली बहना सम्मेलन, 1.25 करोड़ बहनों को 1836 करोड़ का लाभ
प्रदेश में घरेलू गैस की कोई कमी नहीं-निर्बाध आपूर्ति रहेगी जारी: मुख्यमंत्री डॉ. यादव
मुख्य सचिव ने गैस सिलेंडर आपूर्ति को लेकर कलेक्टरों की महत्वपूर्ण बैठक ली