बिलासपुर
शहर के धुरीपारा इलाके में दो पक्षों के बीच जबरदस्त झड़प हो गई, जिसमें लाठी-डंडे जमकर चले. घटना का वीडियो सामने आया है, जिसमें दोनों पक्षों को लाठी-डंडों से एक-दूसरे पर हमला करते देखा जा सकता है. इस झड़प में महिलाओं को भी पीटा गया, जिससे इलाके में तनाव फैल गया. यह मामला सिविल लाइन थाना क्षेत्र का है.
मिली जानकारी के अनुसार, झगड़े की वजह शराब बेचने का विरोध और होली खेलने को लेकर हुआ विवाद था. बात इतनी बढ़ गई कि दोनों पक्षों में जमकर मारपीट होने लगी. इस घटना में तीन से चार लोग घायल हुए हैं, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया है. घटना की सूचना मिलते ही सिविल लाइन पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को संभाला. पुलिस ने दोनों पक्षों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है और मामले की जांच में जुट गई है.

More Stories
ओडिशा के कटक स्थित एससीबी मेडिकल कॉलेज में हुई दुर्घटना पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने जताया गहरा शोक
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने जगन्नाथ मंदिर में की पूजा-अर्चना
TET अनिवार्यता के विरोध में 4 अप्रैल को दिल्ली में बड़ा प्रदर्शन, छत्तीसगढ़ से 25 हजार शिक्षक होंगे शामिल