अलवर.
अलवर शहर के वैशाली नगर थाना क्षेत्र के 200 फीट रोड स्थित दयानंद नगर में युवक ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। मामला घरेलू कलह का बताया जा रहा है। कलह के चलते पत्नी दो साल से मायके में रह रही थी। उसने पति और परिवार के खिलाफ दहेज का मुकदमा भी करा रखा था। वैशाली नगर थाना पुलिस ने पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सुपुर्द कर दिया।
जानकारी के अनुसार दयानंद नगर निवासी 25 वर्षीय मोहित चतुर्वेदी पुत्र हरिओम चतुर्वेदी का सात वर्ष पूर्व विवाह हुआ था। उसके पांच साल की बेटी है। घरेलू कलह के चलते उसकी पत्नी दो वर्ष से पीहर में थी। बेटी भी मां के साथ है। पत्नी पति और परिवार पर दहेज का मामला दर्ज कराया हुआ था। मृतक के भाई राहुल ने बताया कि मोहित बेटी को लेकर मानसिक रूप से परेशान था। कुछ दिन पहले ससुराल भी गया था। वहां से ससुर ने धक्के देकर निकाल दिया था। मानसिक रूप से तंग आकर उसने सुसाइड कर लिया। उसने बुधवार को घर में फांसी लगा ली। वह एक निजी बैंक में कार्यरत था।

More Stories
राजस्थान निकाय चुनाव में BJP का दबदबा, 309 में से 199 निकायों पर कब्जा
राजस्थान संपर्क 181 की CS ने की समीक्षा, वीडियो कॉल से सुनीं लोगों की शिकायतें
जयपुर में IMF के 5 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम की शुरुआत, पब्लिक इन्वेस्टमेंट पर मंथन