मुंबई
बॉलीवुड फिल्म निर्माता और कोरियोग्राफर फराह खान हिंदू त्योहार होली के बारे में कथित रूप से अपमानजनक टिप्पणी कर विवादों में फंस गई है। उनके खिलाफ आपराधिक शिकायत दर्ज की गई, जिसके बाद जांच के दायरे में आ गई हैं। उन्होंने होली को “छपरियों का त्योहार” कहा था जिसके देश भर में विरोध हो रहा है।
'बिग बॉस 13' में नजर आने वाले हिंदुस्तानी भाऊ के नाम से मशहूर विकास फातक ने अपने वकील एडवोकेट अली काशिफ खान देशमुख के जरिए फराह खान के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। 20 फरवरी को टेलीविजन शो सेलिब्रिटी मास्टरशेफ के एक एपिसोड के दौरान फराह ने विवादित बयान दिया था।
शिकायत में दावा किया है कि खान ने होली को “छपरियों का त्योहार” कहा, एक ऐसे शब्द का इस्तेमाल किया जिसे व्यापक रूप से अपमानजनक माना जाता है। हिंदुस्तानी भाऊ ने यह भी कहा कि खान की टिप्पणी ने उनकी व्यक्तिगत धार्मिक भावनाओं और हिंदू समुदाय की भावनाओं को गहरी ठेस पहुंचाई है।
शिकायत में कहा गया कि पवित्र त्योहार का वर्णन करने के लिए 'छपरी' शब्द का उपयोग अत्यधिक अनुचित है और इससे सांप्रदायिक तनाव पैदा होने की संभावना है।" फराह खान के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 196, 299, 302 और 353 के तहत एफआईआर दर्ज की गई है। फराह खान, जो वर्तमान में सेलिब्रिटी मास्टरशेफ की जज हैं, ने होली के त्यौहार के बारे में एक टिप्पणी की, जिसने नेटिज़ेंस के बीच तीखी प्रतिक्रिया को जन्म दिया। उन्होंने कहा- "होली सभी छपरी लोगों का पसंदीदा त्यौहार है।" जो लोग नहीं जानते, उनके लिए "छपरी" शब्द एक जातिवादी गाली माना जाता है। खान को इसके लिए सोशल मीडिया पर काफी ट्रोल किया गया।

More Stories
माता-पिता बनने से पहले रणदीप हुडा और लिन लैशराम का रोमांटिक मैटरनिटी फोटोशूट, एक-दूसरे में खोए दिखे कपल
Industry को बड़ा झटका! नहीं रही Fitness Icon… Shock में फैंस और परिवार
मजनू भाई, उदय शेट्टी और डॉ. घूंघरू की वापसी! ‘वेलकम टू द जंगल’ के बाद फिर मचेगा धमाल