बीकानेर.
जिले के हल्दीराम मूलचंद हार्ट अस्पताल में आज बड़ा हादसा टल गया। अस्पताल के इको सेंटर के आगे अचानक फॉल्स सीलिंग गिर गई। गनीमत रही कि जिस समय हादसा हुआ, वहां कोई मरीज नहीं था अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था। आज सुबह जब इको सेंटर के आगे मरीज अपनी बारी का इंतजार कर रहे थे तभी अचानक फॉल सीलिंग गिर गई।
बताया जा रहा है कि यहां एसी प्लांट के कारण हो रहे पानी रिसाव से सीलन की समस्या हो रही है। आशंका है कि इसी से छत की फॉल्स सीलिंग कमजोर होने की वजह से आज अचानक फॉल्स सीलिंग नीचे गिर गई। इससे पहले करोड़ों रुपयों की लागत से बने एएसबी सेंटर में भी छत की फॉल सीलिंग का हिस्सा गिर गया था।

More Stories
दिल्ली के कपासहेड़ा में एक्सपायर्ड सामान का बड़ा रैकेट पकड़ा गया
नागौर में इलेक्ट्रिक कार का गलत चालान, जांच के आदेश
2200 करोड़ रुपये के मेगा प्रोजेक्ट से यूपी का प्रवेश द्वार गाजियाबाद बनेगा इंटीग्रेटेड अर्बन हब