नॉटिंघम
इंग्लैंड ने वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच के लिए एक बदलाव करते हुए संन्यास ले चुके जेम्स एंडरसन की जगह तेज गेंदबाज मार्क वुड को टीम में शामिल किया है। तीन टेस्ट मैचों की श्रृंखला का दूसरा मैच गुरुवार को ट्रेंटब्रिज में शुरू होगा। इंग्लैंड ने पहला मैच पारी और 114 रन से जीता था। एंडरसन ने पहला मैच खेलने के बाद अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कह दिया था लेकिन वह तेज गेंदबाजों के मेंटर (मार्गदर्शक) के रूप में टीम से जुड़े रहेंगे।
दूसरे टेस्ट मैच के लिए इंग्लैंड की टीम : जैक क्रॉली, बेन डकेट, ओली पोप, जो रूट, हैरी ब्रूक, बेन स्टोक्स (कप्तान), जेमी स्मिथ, क्रिस वोक्स, गस एटकिंसन, मार्क वुड, शोएब बशीर।

More Stories
पथुम निसांका का तूफानी शतक, श्रीलंका ने ऑस्ट्रेलिया को घर पर दी शिकस्त, सुपर-8 में पहुंची
IND vs PAK में ईशान किशन का धमाका, T20 वर्ल्ड कप में रचा नया इतिहास
सूर्यकुमार यादव का सख्त संदेश: स्लेजिंग से दूर रहो, BCCI वीडियो में खुली टीम मीटिंग की पोल