सुकमा
छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले की सीमा से सटे ओडिशा के मल्कानगिरी जिले में सुरक्षा बलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुआ है. यह मुठभेड़ मल्कानगिरी जिले के जिनेलगुड़ा गांव के पास शबरी नदी के किनारे तड़के सुबह हुई.
जानकारी के अनुसार, नक्सलियों के ओडिशा से छत्तीसगढ़ की ओर शबरी नदी पार करने की सूचना के बाद ओडिशा पुलिस ने इलाके में सर्च ऑपरेशन शुरू किया. इसी दौरान नक्सलियों ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी मोर्चा संभाला.
इस मुठभेड़ में ओडिशा पुलिस का एक जवान घायल हो गया, जिसे इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया है. वहीं मुठभेड़ के बाद सुरक्षा बलों को घटनास्थल से एक नक्सली का शव भी बरामद हुआ है. फिलहाल, इलाके में सर्च ऑपरेशन जारी है.

More Stories
रायपुर : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष सेवा, सुशासन और जनकल्याण को समर्पित : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
रायपुर : बस्तर ओलंपिक 2026 वन मंत्री केदार कश्यप ने कराया पंजीयन, अधिकाधिक भागीदारी पर दिया जोर
रायपुर : सेवा संकल्प अभियान के तहत कबीरधाम में निकली भव्य सेवा ज्योति यात्रा, उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा हुए शामिल