अनूपपुर
लोकसभा निर्वाचन 2024, 12-शहडोल (अ.ज.जा.) संसदीय क्षेत्र की मतगणना 4 जून 2024 को शासकीय पॉलीटेक्निक कॉलेज अनूपपुर में की जाएगी। मतगणना के प्रत्येक चक्र के परिणाम प्रदर्शित किये जायेंगे। सबसे पहले प्रातः 8 बजे से डाकमत पत्र की गणना प्रारंभ होगी। इसके आधे घंटे बाद 8.30 बजे ईवीएम में दर्ज मतों की गणना प्रारंभ होगी। लोकसभा निर्वाचन मतगणना के परिणाम भारत निर्वाचन आयोग की वेबसाइट results.eci.gov.in और वोटर हेल्पलाइन एप पर देखे जा सकेंगे। वोटर हेल्पलाइन एप को गूगल प्ले स्टोर से डाउनलोड करना होगा। इसके अलावा वेबसाइट ceomadhyapradesh.nic.in पर भी मतगणना के परिणाम प्रदर्शित किये जाएंगे।

More Stories
परंपरा और स्वावलंबन की अनूठी मिसाल बनी बालाघाट की मती खान
लाड़ली बहना योजना ने बदली मंजू यादव की जिंदगी, सिलाई सेंटर खोलकर बनीं आत्मनिर्भर
हर पंचायत में पैक्स के माध्यम से जन औषधि केंद्रों का किया जाएगा विस्तार : मंत्री सारंग मैनिट में कार्यक्रम में शामिल हुए