दुर्ग
कलेक्ट्रेट परिसर में शुक्रवार सुबह एक व्यक्ति का शव फांसी के फंदे से लटका मिला, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया. मृतक की पहचान ई-रिक्शा चालक युवराज सार्वा (45) के रूप में हुई है. पूरा मामला कोतवाली थाना क्षेत्र का है.
जानकारी के अनुसार, शव कलेक्ट्रेट परिसर स्थित नोटरी काउंटर में मिला. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को बरामद किया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. मृतक को क्षेत्र में लोग छत्तीसगढ़ के फोगाट बहनों के पिता अशोक फोगाट के नाम से जानते थे. युवराज सार्वा की तीन बेटियां पहलवानी में चैंपियन रह चुकी हैं. फिलहाल मौत के कारणों का अभी खुलासा नहीं हुआ है और पुलिस मामले की जांच कर रही है.

More Stories
वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने नवा रायपुर में विकास कार्यों का किया निरीक्षण
बेहतर विभागीय समन्वय से कार्यों में लाएं तेजी : सचिव बंसल
लोक निर्माण विभाग के सचिव ने निर्माणाधीन राष्ट्रीय राजमार्ग-130ए का किया निरीक्षण