टीकमगढ़।
खरगापुर तहसील के ग्राम देरी गांव में कीचड़ की समस्या से लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। लोगो का कहना है कि बरसात और बिना बरसात के गांव में कई जगहों पर गंदा पानी भरा रहने से मच्छरों की समस्या उत्पन्न हो गई। जिससे ग्रामीणों में बीमारियां फैलने का डर सता रहा है। साफ सफाई का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि गन्दा पानी नाली छोड़ अब गलियों मे ही बहने लगा। जहाँ स्कूल आने जाने वाले बच्चों को भी गलियों कि गंदगी पार करनी पडती है। देरी के सरपंच नहीं दे रहे इस ओर ध्यान मंदिर के आसपास नाली जाम होने के कारण गन्दा पानी सड़क पर बह रहा है। मंदिर जाने वाले भक्तों को भी हो रही है परेशानी नालियों का पानी भरा रहता है। मंदिर के सामने आमजन एवं भक्त चाहते हैं कि यहां की साफ सफाई हो।

More Stories
हेड कॉन्स्टेबल की 46 अचल संपत्तियों की जांच, भोपाल से हो रही मॉनीटरिंग; जमीन सौदों पर संदेह
शहीद जवान के परिवार को अब मिलेंगे ₹50-50 लाख, CM मोहन यादव ने सहायता राशि में किया बदलाव
भोपाल के JP अस्पताल में 3 डॉक्टरों की भूख हड़ताल, वेतन और स्टाइपेंड नहीं मिलने से नाराजगी