पंजाब
लोकसभा चुनावों के चलते जहां राजनीतिक पार्टियों में दलबदल लगातार जारी है वहीं एक बड़ी खबर सामने आई है। लोकसभा चुनाव को लेकर अकाली दल ने एक बड़ा ऐलान किया है। अकाली दल ने चंडीगढ़ में लोकसभा चुनाव न लड़ने का ऐलान किया है। शिरोमणि अकाली दल ने कहा कि वह लोकसभा चुनावों के लिए उम्मीदवार नहीं उतारेगा।
गौरतलब है कि लोकसभा चुनाव से पहले चंडीगढ़ से शिरोमणि अकाली दल के लोकसभा उम्मीदवार हरदीप सिंह बुटरेला अपने सैकड़ों साथियों के साथ आम आदमी पार्टी में शामिल हो गए थे। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने चंडीगढ़ से 3 बार पार्षद और सीनियर डिप्टी मेयर रह चुके हरदीप सिंह बुटरेला को पार्टी में शामिल किया था। बता दें कि हरदीप सिंह बुटरेला ने अकाली दल द्वारा चंडीगढ़ से दिया गया टिकट लौटा कर पार्टी छोड़ दी थी।

More Stories
राज्यसभा में जमकर हंगामा, BJP सांसदों के ‘कांग्रेस दफ्तर में मिलेंगे आतंकवादी’ नारे से बढ़ा सियासी विवाद
अवधेश नायक बने मध्य प्रदेश कांग्रेस के महासचिव, दतिया उपचुनाव में अहम भूमिका का मिला इनाम
‘PoK अलग देश…’ NC सांसद के बयान से सियासी भूचाल, विपक्ष ने घेरा