रायपुर.
छत्तीसगढ़ में इन दिनों मौसम साफ हो गया है। सुबह से ही तेज धूप निकली है। तापमान में भी बढ़ोतरी हुई है। इस बीच एक बार फिर भीषण गर्मी पड़ रही है। लोग तेज धूप और गर्मी से परेशान हो गए हैं। प्रदेश में तापमान 43 डिग्री तक पहुंच चुका है। सबसे गर्म तिल्दा रहा है। मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश में अगले तीन दिनों में अधिकतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस बढ़ने की संभावना है। इसके बाद तापमान में कोई विशेष परिवर्तन होने की संभावना नहीं है।
मौसम एक्सपर्ट का कहना है कि एक द्रोणिका पूर्वी बिहार और उसके आसपास स्थित चक्रवर्ती परिसंचरण से झारखंड और ओडिशा होते हुए दक्षिण छत्तीसगढ़ तक औसत समुद्र तल से 0.9 किलोमीटर पर स्थित है। द्रोणिका के प्रभाव से दक्षिण छत्तीसगढ़ में मौसम शुष्क रहने की संभावना है। साथ ही अन्य जगहों पर तेज धूप और भीषण गर्मी पड़ सकती है। गर्म हवाओं के चलने से तापमान में वृद्धि हो रही है। आगामी दिनों में भीषण गर्मी पड़ सकती है। हालांकि अभी 2 से 3 डिग्री ही तापमान में बढ़ोतरी होगी। प्रदेश में सर्वाधिक अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस तिल्दा में दर्ज किया गया है। वहीं सबसे कम न्यूनतम तापमान 20.6 डिग्री सेल्सियस नारायणपुर में दर्ज किया गया है। राजधानी रायपुर में सुबह से ही धूप खिली हुई है। यहां अधिकतम तापमान 39.8 डिग्री सेल्सियस किया गया है। न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस रहा।

More Stories
CG में भगवान शिव पर अभद्र टिप्पणी करने वाला क्रिश्चियन फोरम अध्यक्ष पन्नालाल गिरफ्तार
CG में नांदघाट-मुंगेली रोड होगा फोरलेन, 138 करोड़ की परियोजना को मिली मंजूरी
CG में सेन शक्ति सम्मेलन और शिल्पी सम्मान समारोह, CM साय होंगे शामिल