डीयू शैक्षणिक सत्र 2024-25 के स्नातक पाठ्यक्रमों में दाखिले के लिए रजिस्ट्रेशन जून से शुरू करेगा

नई दिल्ली  
दिल्ली यूनिवर्सिटी (डीयू) के कॉलेजों में दाखिले का सपना देखने वाले हजारों छात्रों के लिए गुड न्यूज है। डीयू  शैक्षणिक सत्र 2024-25 के स्नातक पाठ्यक्रमों में दाखिले के लिए रजिस्ट्रेशन जून से शुरू करेगा। डीयू प्रशासन की तरफ से जून के पहले से तीसरे सप्ताह के दौरान स्नातक पाठ्यक्रमों में दाखिले को लेकर रजिस्ट्रेशन शुरू किए जाने की उम्मीद है।

इससे पूर्व डीयू ने 80 से अधिक पीजी पाठ्यक्रमों के रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया गुरुवार से शुरू कर दी है। अभी तक सैकड़ों छात्रों ने ऑनलाइन आवेदन के तहत पीजी पाठ्यक्रमों में पंजीकरण कराया है। छात्र 25 मई को रात 11.59 बजे तक डीयू की सामान्य सीट आवंटन प्रणाली (पीजी)-2024 में ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (एनटीए) ने 13 अप्रैल को सीयूईटी-पीजी के नतीजों की घोषणा की थी। जिसके बाद डीयू ने पीजी पाठ्यक्रम के रजिस्ट्रेशन शुरू कर दिए हैं।

डीयू के कुलसचिव प्रो. विकास गुप्ता ने बताया कि विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) के दिशा-निर्देशों के तहत 31 जुलाई से नए सत्र को शुरू कर देंगे। जून में यूजी पाठ्यक्रमों के रजिस्ट्रेशन को शुरू करेंगे। छात्रों के लिए सामान्य सीट आवंटन प्रणाली (यूजी)-2024 के तहत स्नातक पाठ्यक्रमों में ऑनलाइन आवेदन शुरू करेंगे। उल्लेखनीय है कि एनटीए की तरफ से 30 जून को सीयूईटी यूजी के नतीजे घोषित किए जाएंगे।

छात्रों को प्रवेश के बारे में जानकारी मिलेगी
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) ने स्नातक (यूजी) और स्नातकोत्तर (पीजी) दाखिले को लेकर कैंप लगाने शुरू कर दिए हैं। एबीवीपी के प्रतिनिधि आशुतोष ने बताया कि डीयू के लगभग 70 कॉलेजों और 20 से अधिक विभागों में 1500 से अधिक एबीवीपी कार्यकर्ता छात्रों को नए शैक्षणिक सत्र के बारे में सूचना देंगे। छात्रों के लिए हर कॉलेज में दाखिले के संबंध में कैंप लगाए जाएंगे।

 

You may have missed

रतलाम के डायल-112 हीरोज सड़क हादसे में घायल हुए तीन लोगों को समय पर पहुँचाया अस्पताल भोपाल रतलाम जिले के थाना रिंगनोद क्षेत्र मेंडायल-112 जवानों की त्वरित प्रतिक्रिया और संवेदनशील कार्यवाहीसे सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल तीन व्यक्तियों को समय पर अस्पताल पहुँचाकर उपचार दिलाया गया। समय पर मिली सहायता से घायलों को शीघ्र चिकित्सा सुविधा उपलब्ध हो सकी। 07 मई को सुबह राज्य स्तरीय पुलिस कंट्रोल रूम डायल-112 भोपाल को सूचना प्राप्त हुई कि थाना रिंगनोद क्षेत्र अंतर्गतबिनोलीफंटा रोडपर दो मोटर साइकिलों की आमने-सामने से टक्कर हो गई है, जिसमें तीन व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। तत्काल पुलिस सहायता की आवश्यकता है। सूचना मिलते ही रिंगनोद थाना क्षेत्र में तैनात डायल-112 एफआरव्ही वाहन को तुरंत घटनास्थल के लिए रवाना किया गया। डायल 112 स्‍टॉफआरक्षक चंद्रपाल सिंह एवं पायलट मंगलेश्वर सूर्यवंशीने मौके पर पहुँचकरपाया कि मोटरसाइकिल दुर्घटना में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए थे। डायल-112 जवानों ने बिना समय गंवाए सभी घायलों कोएफआरव्ही वाहनकी सहायता से तत्कालशासकीय अस्पताल जावरापहुँचाया।डायल-112 जवानों की तत्परता से घायलों को समय पर उपचार मिल सका। डायल 112 हीरोजश्रृंखला के अंतर्गत यह घटना दर्शाती है कि मध्यप्रदेश पुलिस की डायल-112 सेवा हर आपात परिस्थिति में त्वरित सहायता, संवेदनशीलता और जनसेवा की भावना के साथ आमजन के लिए सदैव सक्रिय और प्रतिबद्ध है।