इंदौर
राऊ से महू के बीच दोहरी लाइन बिछाई जा रही है। इस दूसरी लाइन में एक मई से करंट दौड़ने वाला है। 25 हजार वाट के करंट को तारों में प्रभावित किया जाएगा। इसके लिए रेलवे ने सार्वजनिक सूचना जारी करते हुए लाइन से दूर रहने के लिए कहा है। इसके बाद मेगा ब्लाक लेकर दोहरी लाइन पर ट्रेन दौड़ा कर परीक्षण किया जाएगा।
राऊ से महू के बीच 9.50 किमी लंबे रेल रूट का दोहरीकरण किया जा रहा है। इस रूट पर रेल की पटरियां बिछाने के साथ ही बिजली से जुड़े काम भी पूरे हो चुके हैं। एक मई से इस रेल रूट की लाइन को चार्ज किया जाएगा। रेलवे द्वारा क्रासिंग पर बैरियर लगाए हैं, ताकि किसी भी हादसे से बचा जा सके।
सूत्रों का कहना है कि जल्द ही रेलवे इस रूट पर ब्लाक लेकर रेल लाइन दोहरीकरण का परीक्षण करेगा। इसके बाद महू से इंदौर तक पूरा ट्रैक डबल हो जाएगा। महू से खंडवा तक नई रेल लाइन का काम पूरा होने पर ट्रेनों का मूवमेंट बड़ेगा।

More Stories
जल गंगा संवर्धन अभियान विकास का आधार और भावी पीढ़ियों के भविष्य को सुरक्षित रखने का प्रयास : मुख्यमंत्री डॉ. यादव अभियान में ग्राम स्तर तक जनभागीदारी को प्रोत्साहित करना आवश्यक जल संरचनाओं के जलग्रहण क्षेत्र पर अतिक्रमण केविरूद्ध की जाए कार्यवाही
मुख्यमंत्री डॉ. यादव के मार्गदर्शन का सुखद परिणाम पचमढ़ी का ग्रीन डेस्टिनेशन ब्रॉन्ज सर्टिफिकेट : राज्यमंत्री लोधी
भाईदूज/यम द्वितीया के अवसर पर भगवान चित्रगुप्त मंदिर में विशेष पूजन मंत्री सारंग ने मंदिर में किया पूजन-अर्चन