रायपुर
कलेक्टर डॉ गौरव सिंह और पुलिस कप्तान संतोष सिंह गुरुवार की सुबह लोकसभा चुनाव के परिपेक्ष में मंदिर हसौद एवं बहनाकाड़ी में मतदान केंद्र का निरीक्षण करने पहुंचे। निरीक्षण के दौरान उन्होंने केंद्र में गर्मी की दृष्टि से मतदाताओं को धूप से बचाव, पेयजल की व्यवस्था और शौचालय के इंतजाम करने के निर्देश दिए।
लोकसभा निर्वाचन केंद्र के निरीक्षण के दौरान करने जा रहे कलेक्टर डॉ गौरव सिंह ने इस रौरिन चंदखुरी रोड में हो रहे पुलिया निर्माण कार्य का अवलोकन भी किया और आवश्यक निर्देश दिए। साथ ही वहां चल रहे सड़क निर्माण कार्य का भी निरीक्षण किया। उन्होंने वहां सड़क मोटाई और डामरीकरण सामग्री की जांच की और निर्माण संबंधी आवश्यक निर्देश दिए।
कलेक्टर डॉ गौरव सिंह लोकसभा निर्वाचन के संबंध में मंदिर हसौद के स्वामी आत्मानंद स्कूल के मतदान केंद्र पहुंचे। उन्होंने वहां बच्चों को पढ़ता देख कक्षा में उनसे मिलने पहुंचे। वहां उन्होंने बच्चों से बातचीत की और कुछ प्रश्न पूछे। उत्तर से प्रभावित हो उन्होंने बच्चों को पढ़ाया और रोचक जानकारियां बताई और पढ़ाई के संबंध में प्रश्न पूछे। साथ ही बच्चों कि भविष्य की शुभकामनाएं भी दी। साथ ही पुलिस कप्तान संतोष सिंह ने भी छात्रों से कुछ प्रश्न पूछे और जानकारी भी दी।

More Stories
मानसून 2026 की जल्द दस्तक! कल केरल पहुंच सकता है दक्षिण-पश्चिम मानसून, मौसम अनुकूल
रायपुर : बहुप्रतीक्षित माँग पूरा होने से कोरबावासियों को मिलेगा बेहतर आवागमन की सुविधा: मंत्री लखनलाल देवांगन
रायपुर : एक खाद दुकान का लाइसेंस निलंबित, कई विक्रेताओं को नोटिस मेसर्स लक्ष्मी ट्रेडर्स भखारा