भोपाल
उप मुख्यमंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल ने कहा कि शासकीय इंजीनियरिंग कॉलेज रीवा का हीरक जयंती समारोह गरिमापूर्ण ढंग से आयोजित किया जायेगा। उन्होंने रीवा इंजीनियरिंग कॉलेज सभागार में आयोजन की तैयारियों की समीक्षा करते हुए सभी व्यवस्थायें समय सीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिये। उल्लेखनीय है कि आगामी नवम्बर माह में महाविद्यालय का 3 दिवसीय हीरक जयंती समारोह आयोजित किया जायेगा।
उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने महाविद्यालय के प्राचार्य एवं हीरक जयंती आयोजन समिति के एल्यूमनी सदस्यों से तैयारियों की जानकारी प्राप्त की। उन्होंने निर्माणाधीन कॉलेज प्रवेश द्वारा, सेल्फी स्टैंड, मिनी आडिटोरियम, एम्फी थियेटर एवं फुटपाथ का निरीक्षण किया तथा निर्माण एजेंसी को गुणवत्तापूर्ण कार्य करने के निर्देश दिये। इस दौरान नगर निगम के अध्यक्ष श्री व्यंकटेश पाण्डेय, प्राचार्य डॉ. बी.के. अग्रवाल सहित आयोजन समिति के सदस्य व प्राध्यापक उपस्थित रहे।

More Stories
Railway Alert: बरेली यार्ड में मेंटेनेंस के चलते इंदौर-मुंबई रूट की 4 ट्रेनें जुलाई-अगस्त में रहेंगी रद्द
MP Rain Alert: भारी बारिश से नर्मदापुरम-खंडवा स्टेट हाईवे बंद, हरदा में नदियां उफान पर; रेड-ऑरेंज अलर्ट जारी
नर्मदापुरम मॉब लिंचिंग केस: 14 दोषियों को उम्रकैद सुनाने वाली महिला जज को धमकी, हाईकोर्ट ने DGP से मांगा जवाब